फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ct scan will be install in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में लगेगी सीटी स्कैन मशीन, इलाज में होगी आसानी

Mon, 20 May 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
ct scan will be install in medical college
अधिक क्षमता होने से नसों की बीमारी का लग सकेगा पता
विज्ञापन

केजीएमयू की दर पर देना होगा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज का अपना सीटी स्कैन होगा। इसे स्थापित करने की कवायद की जा रही है। इसकी क्षमता अधिक होगी। इससे नसों की बीमारी का पता चल जाएगा, जिससे इलाज में आसानी होगी। इसे अस्पताल में मौजूद सीटी स्कैन मशीन और एमआरआई के बीच की कड़ी माना जा रहा है। इस मशीन से जांच कराने के लिए शुल्क भी देना होगा। इस मशीन को चलाने के लिए एक्स-रे टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी के मरीजों के लिए 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा है। हर रोज करीब 60-70 मरीजों की जांच होती है। जिला अस्पताल की 16 स्लाइस की मशीन से काम चल रहा है। इसे एचएलएल कंपनी संचालित करती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अधिक क्षमता की और एक मशीन स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह 128 स्लाइस की होगी, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक होगी। इससे बारीकी से जांच हो सकेगी। नसों की बीमारियों का पता चल सकेगा, जिससे डॉक्टर को इलाज करने में आसानी होगी, वहीं, मरीज को सहूलियत होगी। उसे एमआरआई नहीं करने की कम संभावना रहेगी। इसे वर्तमान में चल रही मशीन और एमआरआई के बीच की कड़ी के रूप में माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस मशीन के शुरू होने पर जांच कराने के लिए केजीएमयू की दर पर शुल्क देना होगा, जबकि अभी सीटी स्कैन जांच के लिए शुल्क नहीं देना पड़ा है। दोनों मशीनों से जांच होगी, डॉक्टर जिसे जरूरी समझेंगे, उसे ही नई मशीन से जांच कराने की सलाह देंगे। नई मशीन के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। तैयारियां चल रही हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षित किए जा रहे एक्स-रे टेक्नीशियन
मेडिकल कॉलेज में नई सीटी स्कैन मशीन को चलाने के लिए डिजिटल एक्स-रे टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां एक सीनियर को लेकर आठ टेक्नीशियन हैं। एक से पंद्रह मई तक दो टेक्नीशियन का 15 दिन का प्रशिक्षण हो चुका है। दो टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 30 मई तक चलेगा। इसके बाद अन्य टेक्नीशियन को प्रशिक्षित किया जाएगा।

कोट
मेडिकल कॉलेज में 128 स्लाइस की एक और सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। यह अधिक क्षमता की होगी। बीमारियां आसानी से पकड़ में आएंगी। इसकी क्षमता एमआरआई से थोड़ी कम होगी। इसके लग जाने से मरीजों को जांच कराने और इलाज में सहूलियत होगी। इसे लेकर प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले समय में लग जाएगी।
- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed