फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CT scan stopped due to server failure, patients were troubled

Deoria News: सर्वर में खराबी से सीटी स्कैन जांच ठप, परेशान रहे मरीज

Thu, 19 Dec 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
CT scan stopped due to server failure, patients were troubled
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर बाद सर्वर में आई खराबी से सीटी स्कैन जांच ठप रही। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं कर्मचारी सर्वर उसे ठीक कराने के लिए देर शाम तक लगे रहे।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। यहां सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा चौबीस घंटे है।
विज्ञापन

ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसमें नस, दर्द, चक्कर आने, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्मचारी पहुंचे और जांच शुरू हुई। दोपहर तक जांच चली। करीब 33 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो गया था और मरीज भी पहुंचे थे, जबकि बारह मरीजों की जांच हो चुकी थी। इसी बीच दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे अचानक सर्वर में दिक्कत आ गई, जिससे जांच ठप हो गई। कर्मचारी खराबी को दूर करने में जुट गए। मरीज भी इंतजार कर रहे थे। शाम चार बजे तक सर्वर ठीक न होने के बाद प्रतीक्षा कर रहे मरीज और तीमारदार निराश होकर लौट गए।

रामपुर कारखाना क्षेत्र की सुनीता भाई को लेकर इलाज कराने पहुंची तो डॉक्टर ने सीटी स्कैन जांच लिखा। केंद्र पर जाने पर तीन घंटे इंतजार करने के बाद लौट गईं। बैतालपुर क्षेत्र के राजेंद्र, रामलक्षन के जितेंद्र, सरौरा के रामध्यान आदि को मायूस होकर लौटना पड़ा।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed