फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds at gas agencies...getting disappointed

Deoria News: गैस एजेंसियों पर भीड़...मिल रही निराशा

Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crowds at gas agencies...getting disappointed
भागलपुर। साप्ताहिक बंदी सोमवार के बाद मंगलवार को कस्बे में एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता की भीड़ लगी रही। गैस की किल्लत का असर उपभोक्ताओं पर साफ दिख रहा था। ओटीपी नहीं होने से एजेंसी संचालक ने गैस देने से मना कर दिया। ज्यादातर उपभोक्ता गैस के बिना ही लौट गए। देवसिया गांव निवासी उपभोक्ता चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि हम गैस बुक किये थे, लेकिन हमारा गैस की डिलेवरी हो चुकी है। एजेंसी के लोग बुलाए थे, आने पर अब कल बुला रहे हैं। कृष्ण मोहन निषाद ने बताया कि 25 दिन के बाद डिलेवरी अब 45 दिन हों गया है। 8 से 10 लोगों के परिवार में 45 दिन गैस कैसे चलेगा। प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। एजेंसी मालिक संजीव जायसवाल ने बताया कि बिना ओटीपी के गैस नहीं देने का नियम है।
विज्ञापन

लोगों को गैस न मिलने से दिक्कत : रामपुरगढ़ संवाद के अनुसार तरकुलवा ब्लॉक के अंतर्गत रामपुर गढ़ क्षेत्र में स्थित नवतपी एचपी गैस एजेंसी पर आज गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग गैस लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे, लेकिन गैस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि नवरात्र के पावन महीने में गैस की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में समय पर गैस न मिलना उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है। कई लोगों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखी गई। गैस एजेंसी के मालिक अजय राव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गैस की सप्लाई नहीं पहुंच पाई, लेकिन कल सुबह गैस उपलब्ध हो जाएगी और वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और कल निर्धारित समय पर आकर गैस प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed