{"_id":"642722765bd51d6162056709","slug":"crowd-in-mosques-on-second-friday-of-ramadan-deoria-news-c-7-1-107037-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रमजान के दूसरे जुमे पर रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा किया नमाज, मस्जिदों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रमजान के दूसरे जुमे पर रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा किया नमाज, मस्जिदों में भीड़
Fri, 31 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
ईदगाह में रमजान के दूसरे जुमे के मौके पर नमाज पढ़ते रोजेदार।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेश इमाम ने नमाज के पहले रोजे की अहमियत के बारे में रोजेदारों को दी जानकारी
- शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की मांगी दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के सभी मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए नमाजी उमड़े रहे। इसके पहले पेश इमाम ने रमजान की फजीलत बयान किया।
शुक्रवार को रोजेदारों ने मुकद्दस रमजान का आठवां रोजा अकीदत के साथ पूरा किया। इधर रमजान माह के चलते सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों में रौनक और चहल-पहल रही। रमजान के दूसरे जुमे के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में जाने के लिए समय से पूर्व ही तैयार हो गए। उधर, व्यवस्थापकों की ओर से मस्जिदों में टेंट और जनरेटर, पंखे का इंतजाम कर लिया गया था। दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित जामा ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अबुबकर नगर के मदीना एवं छोटी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद में नमाज के एक घंटे पहले ही रोजेदारों से जगह भर गई। मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया व जामा मस्जिद में सबसे अधिक रोजेदार पहुंचे। जामा मस्जिद में इमाम अशफाक अहमद काशमी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में जुमे की बहुत फजीलत है। रमजान के जुमे को अल्लाह ताला शैतान को जंजीरों में जकड़ देता है और आसमान के दरवाजे खोल देता है। जो लोग जुमे के दिन कुरानखानी, नफिल नमाज और अल्लाह ताला की इबादत करते हैं, वह उनसे बेपनाह मोहब्बत करता है। इस दिन की गई इबादत का शवाब 70 गुना बढ़ा कर देता है। उधर सलेमपुर के धर्मपुर स्थित मस्जिद, रामपुर कारखाना की बड़ी मस्जिद, बौली मस्जिद, मदीना मस्जिद और मस्जिद ए अक्सा में नमाज के घंटा भर पहले ही रोजेदार उमड़ पड़े। डुमरी, कोटवा, मथुरा छापर, सामी पट्टी, विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीरछापर, बैजनाथपुर, देवरिया बुद्धू खां, भीखमपुर, चईयापुर, गौरा मस्जिद में भी रोजेदारों ने अल्लाह ताला से मुल्क के सलामती की दुआ की।
-- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन से तहसील चौक के बाजार में हो रही खूब खरीदारी
रेलवे स्टेशन रोड से लेकर तहसील चौक तक विभिन्न प्रकार की सेवइयां, खजूर, रुह अफजा, टोपी, कुर्ता-पजामा, दीनी किताबों की दुकानों पर रमजान के दूसरे जुमे के मौके पर खरीदारों की भीड़ रही। दूसरा जुमा होने से अन्य दिनों की अपेक्षा इन दुकानों पर ग्राहक ज्यादा रहे। नमाज के पूर्व यह रोड पूरी तरह गुलजार दिखा। उत्साह संग लोग नमाज के लिए पहुंचे और मस्जिदों में अपने लिए जगह तय की।
विज्ञापन
-- -- -- --
मुकद्दस रमजान
01 अप्रैल 2023
इफ्तार सुन्नी: 6.15 बजे शिया: 6.20 बजे
-- -- -- -- -- -
कल की सहरी
02 अप्रैल 2023
सुन्नी 4.20 बजे
शिया 4.16 बजे
-- -- --
नोट- सहरी व इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।