फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd in medical college disrupted the system, jostling and pushing

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़ से व्यवस्था चरमराई, धक्का-मुक्की

Wed, 11 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd in medical college disrupted the system, jostling and pushing
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ से व्यवस्था पर असर पड़ा। मंगलवार को करीब तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। हर जगह लंबी लाइन रही।
विज्ञापन

इसकी वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन, आर्थो विभाग, ईएनटी, सर्जरी में पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई, जबकि चर्म रोग में बिना नंबर के अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला हुआ।
सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी थी। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर, दवा वितरण काउंटर और डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भीड़ और गर्मी से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। तेप धूप में शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक लाइन लग गई। 10 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर लाइन लंबी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर करीब एक बजे तक भीड़ रही। करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब तेरह सौ से अधिक मरीज फालोअप में पहुंचे थे। मरीजों के साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे।
सुबह 11.30 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतार थी। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। बिना नंबर के लोग गेट पर पहुंच जा रहे थे। सुरक्षाकर्मी लोगों को शांत कराने और लाइन ठीक कराने में जुटे थे।
डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील गोंड, डॉ. प्रांजल ने करीब चार सौ मरीजों का इलाज किया। आर्थो विभाग में मरीजों की भीड़ अधिक थी। इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत हो रही थी।
यहां भी डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मी शांत कराने में जुटे थे। डॉ. अजय यादव, डॉ. तुषार चौरसिया, डॉ. कुणाल, डॉ. शंभू ने करीब साढ़े पांच सौ मरीजों का इलाज किया।

ईएनटी में लंबी कतार रही। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 185 से अधिक मरीजों का इलाज किया। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भीड़ रही। यहां करीब 155 मरीजों की जांच हुई। भीड़ देख व गर्मी के कारण करीब 10-15 लोग बिना जांच कराए लौट गए। एसी खराब होने से मरीज व कर्मचारी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed