फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crimination

आरोपित के घर के बाहर शव रखकर अंतिम संस्कार से किया इनकार

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crimination
आरोपित के घर के बाहर शव रखकर अंतिम संस्कार से किया इनकार
विज्ञापन

पुलिस मनाने में जुटी, दोस्त के बुलाने गए किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार शाम को हुई है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी नितेश (15) की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा। गुस्साए परिजनों ने आरोपित के घर के बाहर शव रखकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। आरोपित पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ पंचम लाल पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए। उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद परिजन जिद पर अड़े हुए हैं।

रामजी गोंड के बड़े पुत्र नितेश को शुक्रवार को गांव का उसका एक दोस्त दो अन्य दोस्तों के साथ बुलाकर टेंट की दुकान बतरौली पर ले गया था। तीन घंटे बाद आरोपी युवक ने नितेश के घर जाकर बताया कि नितेश की तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन घर के लोग पहुंचे तो नितेश अचेत मिला। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे समीप के बिहार प्रांत के मैरवा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए शव को आरोपी युवक के दरवाजे पर रख दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। नितेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत के बाद मां दुलारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed