{"_id":"62cfb4f3d6a52776e33f4d74","slug":"younger-sister-killed-elder-sister-by-stabbing-her-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर की हत्या, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Deoria: छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 14 Jul 2022 11:47 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:47 AM IST
सार
स्वर इम्तियाज के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। गुरुवार की सुबह छोटी बेटी सीमा और बड़ी बेटी नीलोफर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज सीमा ने सब्जी काटने वाले चाकू से नीलोफर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के लार नगर के फत्तेहनगर वार्ड में आपसी विवाद में एक बहन ने अपनी बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
लार नगर के फत्तेहनगर वार्ड निवासी स्वर इम्तियाज के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। गुरुवार की सुबह छोटी बेटी सीमा और बड़ी बेटी नीलोफर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज सीमा ने सब्जी काटने वाले चाकू से नीलोफर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि आरोपी कुछ मंदबुद्धि लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन