फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman's body found in home closing

बंद घर में मिला महिला का शव

Wed, 24 Aug 2016 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 24 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in home closing
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
रुद्रपुर। निबही गांव में एक बंद मकान में एक महिला का शव मिला। दिनभर दरवाजा नहीं खुलने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में गई। महिला का शव घर के गलियारे में खूंटे में बंधी भैंस के बगल में पड़ा था।
विज्ञापन


गांव के अमेरिका प्रसाद अपने दो लड़कों के साथ मुंबई रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। निबही गांव स्थित घर पर उनकी पत्नी शारदा देवी उम्र 50 वर्ष अकेले रहती थीं। मंगलवार की सुबह से ही महिला के घर का दरवाजा बंद पड़ा था। देर शाम तक दरवाजा नहीं खोले जाने पर मोहल्ले के लोगों में चरचा होने लगी। प्रधान अरशद अंसारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव मिला।
विज्ञापन



उसका शव घर के अंदर खूंटे में बांधी गई भैंस के बगल में था। उसके शरीर पर बाहर से कही चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए देवरिया भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतका का पति मुंबई में रहता है। उसको सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed