फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman killed by cutting the throat

महिला की गला काटकर हत्या

Thu, 19 Jan 2017 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 19 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by cutting the throat
हत्या की सूचना से गांव में खलबली मच गई। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। तरकुलवा क्षेत्र के फरेंदा में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय के पीछे शव मिला। बुधवार शाम सात बजे महिला घर से निकली थी। शव देखकर लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। महिला कुछ समय से मायके में रह रही थी। प्रारंभिक जांच रुपये के लेनदेन पर टिकी है। पर्दाफाश के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


कोतवाली, गोरथाने गांव की 26 वर्षीय हेमा पत्नी मन्नु यादव अपने तीन वर्षीय बेटी आयुषी के साथ कुछ समय से मायके फरेंदा में रह रही थी। बुधवार शाम सात बजे के करीब बेटी को सुलाने के बाद हेमा घर से निकली। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद लौट आएंगे। देर रात तक नहीं आई। भाइयों ने खोजबीन की। कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल पर काल रिसीव नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह छह बजे के करीब गांव के कुछ लोग फरेंदा प्राइमरी पाठशाला के पीछे गए थे। बसवारी के बगल में चकरोड पर हेमा का शव पड़ा था। किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया गया था और खून मौके पर गिरा था। गुलाबी रंग के शाल से चेहरा ढकने की कोशिश की गई थी। हत्या की सूचना से गांव में खलबली मच गई। मायकेवालों ने शिनाख्त कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी एनके सिंह, सीओ सिटी अजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर एक मोबाइल मिला। जिस पर कई लोगों ने फोन कर रखा था। सब्जी काटने वाला एक चाकू भी मिला, जिस पर खून के निशान नहीं थे। पुलिस ने मायकेवालों से पूछताछ की। पति मन्नु गोरखपुर में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह ससुराल गया था।


पत्नी को कुछ रुपये देकर घर काम पर लौट गया। पुलिस की जांच में पता चला कि हेमा के पति ने बड़े साले को गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये दिया था। कुछ समय से वह रुपये मांग रहा था। साले की हीलाहवाली देखकर मन्नु ने पत्नी को मायके भेज दिया ताकि रुपये मिल सके। हालांकि पुलिस की पूरी जांच सर्विलांस के भरोसे है। एसपी ने कहा कि साक्ष्य जुटाया जा रहा है। हत्या का केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed