{"_id":"576ec4d94f1c1b625fb482d5","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-including-managers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मैनेजर समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मैनेजर समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बैतालपुर एसबीआई शाखा के प्रबंधक संदीप कुमार सिंह की ाइल फोटो। सड़क हादसे में इनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर चौराहे के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एसबीआई बैतालपुर के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। देर शाम इलाज के दौरान इनमें से तरकुलवा के सरैनी गांव के रहने वाले दिग्विजयनाथ पांडेय की भी मौत हो गई।
इलाहाबाद के रहने वाले संदीप कुमार सिंह 42 वर्ष भारतीय स्टेट बैंक की बैतालपुर शाखा में प्रबंधक थे। परिवार के साथ वह गोरखपुर में रहते थे। शनिवार को बैंक बंद होने के बाद भी वह कैशियर खरेंद्र मिश्रा के साथ जरूरी काम निपटाने बैंक में आए थे। शाम को बैंक बंद कर दोनों एक बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। करीब पांच बजे वह गौरीबाजार के रामपुर चौराहे से आगेअधर्मकांटा के पास पहुंचे थे कि एक साइकिल सवार सड़क पार करने लगा।
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे उमानगर मोहल्ले के अभय मिश्रा और दिग्विजयनाथ पांडेय की बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थे कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कैशियर खरेंद्र मिश्रा को मामूली चोट लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभय मिश्रा और दिग्विजयनाथ पांडेय को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम दिग्विजयनाथ ने भी दम तोड़ दिया।