फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two named in Sarora case and accused in jail

सरौरा कांड में नामजद दो और आरोपी गए जेल

Mon, 16 Oct 2017 11:18 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 16 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two named in Sarora case and accused in jail
डेमो इमेज
देवरिया। सरौरा कांड में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार की रात को पुरवां पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पांच अन्य लोग हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


 तीन नामजद पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। सदर कोतवाली के सरौरा गांव के चौराहे पर शनिवार को भूमि के लिए हुए संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई। इस मामले में सरौरा गांव के योगेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। घटना वाले दिन ही रुद्रपुर पुलिस ने जोकहां खास गांव के रहने वाले हरिशंकर पांडेय, छोटेलाल पांडेय और रामनाथ देवरिया के रहने वाले शमशेर को पकड़ लिया था। इनके पास से चार लाइसेंसी असलहे बरामद किए गए।  
विज्ञापन

     
  रविवार को तीनों को जेल भेजा गया था। रविवार की रात को ही कोतवाली पुलिस ने इस कांड के दो नामजद आरोपी अलगटपुर के सुरेंद्र यादव और मुन्ना यादव ऊर्फ जीतेंद्र को पुरवां पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसआई श्रवण यादव ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed