{"_id":"59231cf84f1c1b4d6a536dc7","slug":"two-lawsuits-including-son-of-college-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंधक के बेटे समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज प्रबंधक के बेटे समेत दो पर मुकदमा
देवरिया
Updated Mon, 22 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मईल में बरामद नकल सामग्री और प्रवेश पत्र पर बदला गया फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। प्रबंधक के बेटे की जगह पर परीक्षा दे रहा युवक जब पकड़ा गया तो गोरखपुर यूनिवर्सिटी से आई सचल टीम को धक्का देकर भाग गया। कॉलेज प्रशासन देखता ही रह गया। कॉलेज से टीम ने काफी मात्रा में नकल सामग्री बरामद किया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
सोमवार को बागेश्वरी देवी शिक्षण संस्थान मईल में प्रथम पाली बीए तृतीय वर्ष का अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच गोरखपुर यूनिवर्सिटी की केंद्रीय टीम डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची। इसमें प्रबंधक राकेश चौधरी के बेटे गौरव चौधरी की जगह पर कोई दूसरा परीक्षा दे रहा था। टीम ने फर्जी तरीके से परीक्षा देर रहे युवक को पकड़ लिया।
अपने को फंसता देख युवक केंद्रीय टीम के सदस्यों को धक्का देखकर भाग निकला और चाह कर भी कॉलेज प्रशासन युवक को नहीं पकड़ सकी। परीक्षा केंद्र से केंद्रीय टीम ने काफी मात्रा में नकल सामग्री बरामद किया और सील कर अपने साथ ले गई। टीम के निर्देश पर केंद्राध्यक्ष डॉ. देवेश नारायण शुक्ल की तहरीर पर मईल पुलिस ने परीक्षार्थी गौरव चौधरी और एक अज्ञात युवक पर धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत मईल एसओ अजय ओझा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन की भूमिका संदिग्ध लग ही है। इसी बिंदु पर जांच की जा रही है। इस बाबत प्रबंधक राकेश चौधरी ने बताया कि गौरव मेरा ही बेटा है। इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है कि उसकी जगह पर कोई दूसरा परीक्षा दे रहा था। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पिछले माह 27 अप्रैल को परीक्षा के दौरान दो युवक को टीम ने दूसरे की जगह पर इसी कॉलेज में परीक्षा देते हुए पकड़ा था। उस दौरान भी युवक सचल दल को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस इस मामले में दोनों परीक्षार्थियों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था।