फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two groups clash over Ration

राशन को लेकर दो गुटों में भिड़ंत

Sun, 03 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 03 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
two groups clash over  Ration
राशन को लेकर दो गुटों में भिड़ंत।
बघौचघाट में सरकारी राशन कम तौलने को लेकर महुअवा बुजुर्ग गांव में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। मारपीट में सपा नेता और जिला पंचायद सदस्य को भी शामिल बताया जा रहा है। तीन लोगों की हालत गंभीर है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद की बात कह रही है। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस सर्तकता बरत रही है।
विज्ञापन


बघौचघाट थानाक्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव निवासी स्वामीनाथ कुशवाहा के पास सरकारी गल्ले की दुकान है। रविवार को गांव के कुछ लोग राशन लेने के लिए कोटेदार के घर गए थे। आरोप है कि कोटेदार राशन देने में आनाकानी करने लगा। राशन लेने गए लोगों और कोटेदार के बीच विवाद शुरू हो गया। जानकारी होने सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य कृपाशंकर उपाध्याय अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही दूसरे खेमे से छोटे दुबे सहित अन्य लोग आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पत्थरबाजी और धारदार हथियार चलाने से छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें वीरेन्द्र, मुराद आलम, दखली कुशवाहा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्य सपा नेता कृपाशंकर उपाध्यय ने थाने में तहरीर दी कि सुबह दस बजे राशन वितरण किया जा रहा था। गोलबंद होकर कुछ लोग विवाद कर रहे थे। प्रधान प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य होने के नाम मै मौके पर गया तो लोगों छोटे दुबे के साथ उनके समर्थकों ने मुझे पीट दिया। मारपीट में मेरे भाई सुनील, धनश्याम और रामप्रवेश भी घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विवाद के बाद गांव में दोनों गुटों के लोग लामबंद हो गए है। छोटे दुबे का आरोप है कि सपा  नेता कृपाशंकर उपाध्याय ने गांव में गुंडई की। कोटेदार सरकारी राशन को हड़प रहा था। कम  राशन तौलने को लेकर विवाद हुआ। सपानेता पुलिस पर झूठे केस दर्ज करने का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष रामअशीष यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते गांव में दो गुट बन गए हैं। राशन को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। हल्के के दरोगा सिपाहियों के साथ गांव गए थे। पूरे मामले की जांच कराई थी। आपसी वर्चश्व को लेकर विवाद का मामला है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed