{"_id":"579b8f414f1c1bf12221e0dc","slug":"two-arrested-in-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में शामिल दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग में शामिल दो गिरफ्तार
देवरिया
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। शुक्रवार को पुलिस ने सतरांव के आरिफ की हुई हत्या में शामिल पांच लोगों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरिफ 17 मई को घर से लापता था, उसके घर नहीं लौटने से परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उधर खुखुंदू थानाक्षेत्र के ग्राम सरया के पास 18 मई को मिले शव की पहचान आरिफ के रुप में हुई तो पुलिस को अंदेशा हुआ कि आरिफ की हत्या हुई है।
बाद में आरिफ के चाचा मुहर्रम की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। तहकीकात में पता चला कि आरिफ का गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम-संबंध था, जिसके चलते उसकी हत्या हुई है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सतरांव के राजन गोंड़ व नरेंद्र यादव को पकड़ा जो हत्या में शामिल थे।
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकारते हुए घटना की पूरी कहानी पुलिस को बता दी। एसओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरिफ जिस दिन घर से गायब हुआ उसी दिन उसकी प्रेमिका के भाई नरेंद्र आरिफ को अपने साथ बुलाकर अपने साथ देवरिया ले गया। वहां से सरया गांव के पास ले आकर उसके सिर में चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। घटना में तीन लोग और शामिल हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।