फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Troopers hit by truck, killed

ट्रक की चपेट में आया फौजी, मौत

Sat, 27 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 27 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
सीसी रोड परशुराम चौराहे पर सेना का एक जवान बाइक समेत ट्रक की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

मदनपुर, कटियारी कोरया गांव के सुरेंद्र गुप्ता का 45 वर्षीय बेटा सत्यनारायण सेना का जवान था। शहर के भुजौली कॉलोनी में किराए का मकान लेकर उनकी पत्नी संध्या और बच्चियां रहती हैं।

सत्यनारायण छुट्टी पर यहां आया हुए थे। शनिवार की शाम चार बजे वह घर से बाजार के लिए बाइक से निकले। अभी वह परशुराम चौराहे पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही सत्यनारायण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवारवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी संध्या और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि फौजी घर से बाजार करने के लिए निकला था।

परशुराम चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed