फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man fell from the train, throwing feared

युवक ट्रेन से गिरा, फेंकने की आशंका

Thu, 07 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 07 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The young man fell from the train, throwing feared
युवक ट्रेन से गिरा, फेंकने की आशंका। - फोटो : AmarUjala
 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक युवक भटनी स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। हालांकि स्टेशन पर खड़े लोगों ने उसके फेंके जाने की बात कही है। घटना के वक्त युवक नशे में था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भटनी रेलवे स्टेशन से रन थ्रू गुजर रही थी। इसी वक्त एक युवक प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन की जनरल बोगी से युवक को कुछ लोगों ने फेंका है। प्लेटफार्म पर गिरने के बाद युवक बेहोश हो गया और उसका सिर फट गया। युवक की जेब से दो शराब की बोतल और वोटर आईडी कार्ड मिला है।
विज्ञापन


पहचान पत्र से युवक की पहचान सिवान(बिहार) के रामापाली गांव निवासी मन्नान अंसारी 30 के रूप में हुई है। घायल को जीआरपी ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में उत्पात करने के कारण उसे कुछ लोगों ने ट्रेन से फेंक दिया। जीआरपी एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक नशे में हालत में प्लेटफार्म पर गिरा मिला। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। ट्रेन से धक्का देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालत सुधरने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed