{"_id":"5802681d4f1c1b691a28e747","slug":"the-women-said-she-will-not-have-justice-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं, नहीं मिला इंसाफ तो कर लेंगी आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाएं बोलीं, नहीं मिला इंसाफ तो कर लेंगी आत्मदाह
देवरिया
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हियुवा नेता अरूण सिंह के पिता से धरना स्थल पर बात करती पुलिस।
- फोटो : नीलांबुज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। नगर के विद्युत उपकेंद्र के पास हियुवा के जिला मंत्री अरुण सिंह की पत्नी पूनम सिंह सैकड़ों महिलाओं के साथ सड़क जाम कर दीं। प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने आवाज बुलंद किया। फर्जी तरीके से दर्ज किए गए केस से उनके पति और दोनों बेटों को बरी नहीं किया गया तो सोमवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। इसकी वजह से दो घंटे तक रामजानकी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पूनम सिंह ने कहा कि पुलिस की तानाशाही से लार के लोग सहमे हुए हैं। सिर्फ हिंदू समुदाय के लोगों पर पुलिस कहर बरपा रही है और बेकसूर लोगों को फर्जी केस में फंसा रही है। पूरब मोहल्ला में तीन युवकों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने फर्जी तरीके से मेरे पति अरुण सिंह पर केस दर्ज कर लिया।
वहीं गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र तिराहे पर मूर्ति के पास बैठे मेरे दोनों बेटे बंटी और सुमित को पुलिस रात को उठा ले गई। नारियल फोड़ जुलूस में बवाल करने का हवाला देते हुए दोनों लड़कों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया। दिन में एक बजे से सड़क जाम कर महिलाओं ने धरना शुरू किया। करीब तीन बजे डीएम और एसपी पहुंचकर महिलाओं से बात कर जाम खत्म कराया।