{"_id":"5807a9084f1c1b562c7047be","slug":"the-truck-beat-the-two-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दो को रौंदा, एक की मौत
देवरिया
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गुठनी के जतउर चौराहे पर हादसे के बाद सड़क जाम किए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक शिव मंदिर में टकरा गया। नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर सड़क जाम कर दिया। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म किया। चार घंटे मैरवा-गुठनी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
सिवान, गुठनी थाना के जतउर गांव निवासी 42 वर्षीय गुलजार गोड़ बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा था। सिवान की तरफ जा रहा ट्रक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गया और गुलजार को रौंदते हुए शिव मंदिर में जा भिड़ा। उधर से गुजर रहे दरौली के कसिला गांव के बाइक सवार रामदहिन भी घायल हो गए।
हादसे के बाद भगदड़ मच गई। घायल बाइक सवार को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और युवक की लाश रखकर मैरवा-गुठनी मार्ग सुबह 6.30 बजे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। 10.30 बजे सिवान पुलिस निरीक्षक यूसुफ अंसारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म किया। गुठनी एसओ मो. अकबर ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया। बाइक सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हुई।