{"_id":"586fd2d04f1c1bcf57158ec1","slug":"the-teen-was-taken-chinati","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती करने वाला किशोर पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिनैती करने वाला किशोर पकड़ा गया
देवरिया
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोचिंग सेंटर के पास छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे किशोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मामला राघवनगर मोहल्ले का है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। लोगों का कहना है कि वह अक्सर कोचिंग सेंटर के पास मौजूद रहता है।
गुरुवार शाम छह बजे के करीब राघवनगर मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा मोहल्ले में ही कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम को वह पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि अंधेरा होने के कारण एक किशोर छात्रा के पास पहुंचा और उसे धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। पीड़ित के चिल्लाने पर दुकानदारों ने आरोपी को दौड़ा लिया। कुछ ही दूर भागने के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पड़ताल करने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अक्सर कोचिंग सेंटर के पास दिखाई देता है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि छात्रा की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि छिनैती के आरोप में किशोर को थाने लाया गया था। जांच चल रही है। तहरीर मिली तो केस भी दर्ज किया जाएगा।