{"_id":"6af20a4c795079aac20e07d8","slug":"smuggler-with-a-20000-bounty-arrested-smack-heroin-seized-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7059-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 20 हजार रुपये का इनामी तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 20 हजार रुपये का इनामी तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद
Mon, 09 Nov 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी स्मैक तस्कर साहिब को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। उससे 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गांव गुलड़िया निवासी साहिब के खिलाफ स्मैक तस्करी की रिपोर्ट दर्ज है। विवेचना के दौरान उसके पांच साथियों को जेल भेजा जा चुका है। साहिब वांछित था। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसपर पांच नवंबर को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान नौगवां रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये होने का अनुमान है। साहिब कई साल से नशे से कारोबार में लिप्त था। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक चलाने की आड़ में की तस्करी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिब ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। स्मैक खरीदकर भी बेचता है। वह भी हरिद्वार में जेल जा चुका है। मीरगंज थाने में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
15 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
भोजीपुरा। भूड़ा अंडरपास से 115 ग्राम अफीम के साथ इरफान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गांव पचदौरा दोहरिया निवासी इरफान का नाम देवरनियां के कस्बा रिछा निवासी कासिफ के एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल से ट्रांसफार्मर से तेल व सर्वो स्टेबलाइजर चोरी करने में प्रकाश में आया था। कासिफ ने 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि इरफान पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 115 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।