Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1,146 bottles of liquor and 148 bottles of beer from other states seized from two liquor outlets

Solan News: दो ठेकों से बाहरी राज्यों की शराब की 1,146 बोतलें और बीयर की 148 बोतलें बरामद

Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस की मधाला और कालूझंडा के दो ठेकों पर छापेमारी
विज्ञापन

अधिक मुनाफे के लिए आबकारी नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी तस्करी
ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ दो एफआईआर, सरकारी राजस्व को लग रही चपत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में सरकार से लाइसेंस प्राप्त शराब के ठेकों पर पड़ोसी राज्यों की शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब और बीयर हिमाचल के ठेकों पर बेची जा रही थी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधाला और कालूझंडा स्थित दो शराब ठेकों पर छापेमारी कर बाहरी राज्यों की शराब और बीयर बरामद की है।
मधाला स्थित ठेके से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 257 पूरी बोतलें, 173 आधी बोतलें और 162 पव्वे बरामद किए गए। इसके अलावा पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 107 बोतलें और 41 कैन भी मिले। वहीं, कालूझंडा स्थित दूसरे ठेके से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 354 बोतलें बरामद हुईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ठेकों का मालिक एक ही व्यक्ति बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 43 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों मामले आगामी विभागीय कार्रवाई और निर्णय के लिए आबकारी कलेक्टर, शिमला को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस प्राप्त ठेकों पर दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए निर्धारित शराब मिलने से आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाहरी राज्यों से शराब लाकर प्रदेश में बेचने के इस कारोबार से हिमाचल सरकार के आबकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। विजिलेंस अब शराब की आपूर्ति के स्रोत, ठेकों तक बाहरी राज्यों की शराब पहुंचाने के नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed