{"_id":"6af20698d9edf766a301e754","slug":"woman-heading-home-for-diwali-dies-in-an-accident-rampur-news-c-282-1-rmp1023-184381-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिवाली मनाने घर जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिवाली मनाने घर जा रही महिला की हादसे में मौत
Mon, 09 Nov 2026 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली की खुशियां मनाने घर जा रहे परिवार की यात्रा मातम में बदल गई। रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शादी की मढ़ैया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पति और दो मासूम बच्चे हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। पत्नी को बचाने की उम्मीद में पति उसे लेकर एक के बाद एक कई अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा। आखिरकार जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरेली जिले के पिपरिया वीरपुर निवासी दीनदयाल रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। वह पत्नी संजना और दो बच्चों के साथ रुद्रपुर में किराये के मकान में रहते थे। आठ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम दीनदयाल अपनी स्प्लेंडर बाइक से पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर बरेली स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शादी की मढ़ैया गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी संजना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में दीनदयाल और दोनों बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।
पत्नी को गंभीर हालत में देखकर दीनदयाल उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे।
यहां शनिवार रात से रविवार दोपहर तक उसका उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उम्मीद नहीं छोड़ते हुए परिजन उसे रामपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने संजना को मृत घोषित कर दिया।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।