{"_id":"6af1d0d214b2eb1d040afdf6","slug":"woman-falls-onto-the-road-while-alighting-from-a-bus-dies-on-the-spot-solan-news-c-176-1-ssml1040-184092-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बस से उतरते समय सड़क पर गिरी महिला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बस से उतरते समय सड़क पर गिरी महिला, मौके पर मौत
विज्ञापन
कुनिहार से शिमला जा रही थी निजी बस, सायरीघाट में हादसा, प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज
चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट उपमंडल के सायरीघाट में निजी बस से उतरते समय सड़क पर गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कुनिहार से शिमला जा रही निजी बस सुबह सवारियों को उतारने के लिए सायरीघाट में रुकी थी। इसी दौरान महिला बस से उतरते समय सड़क पर गिर गई।
मामले में ढयावला निवासी रणजीत परिहार ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वह सायरीघाट में अपनी दुकान पर थे। उनके सामने हादसा हुआ। उनके बयान के आधार पर सायरी पुलिस थाना में बस चालक मनोज कुमार और परिचालक प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर हादसे में चालक और परिचालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत अभियोग दर्ज किया है। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सायरीघाट में बस से उतरते समय महिला की मौत के मामले में चालक और परिचालक की लापरवाही सामने आई है। सायरी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
- टीएसडी वर्मा, एसपी सोलन