फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The soldiers seized the amount of money from the youth

सिपाहियों ने युवकों से चंदे की रकम छीनी

Tue, 28 Mar 2017 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 28 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
The soldiers seized the amount of money from the youth
गांव में पहुंची पुलिस से वार्ता करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुर। गांव में रामनवमी का चंदा वसूल रहे युवकों की पिटाई कर सिपाहियों ने चंदे की रकम छीन ली। विरोध करने पर युवकों को जुए में फंसाने की धमकी दी। इससे गांव का माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सिपाहियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बनकटा थाने के बंकुल गांव में प्रत्येक साल रामनवमी पर मेला लगता है।
विज्ञापन


इसकी तैयारी चंदे की मदद से गांव के युवक करते हैं। मंगलवार को युवक चंदा मांग रहे थे। इसी बीच थाने के दो सिपाही सादी वर्दी में पहुंचे और युवकों से चंदे का करीब 14000 रुपये छीन लिया। युवकों ने चंदा का रकम होने की बात कही तो सिपाही तेवर में आए गए और जुए के केस में फंसाने की बात कही। इस दौरान युवकों और पुलिसवालों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। गांव के नन्हे सिंह समेत कई युवकों ने एसओ को तहरीर देकर सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए गांव पहुंची पुलिस ने वार्ता कर मामला शांत कराया। गांववालों का आरोप है कि दोनों सिपाही किसी से भी बदसलूकी करते हैं। इनकी शिकायत अक्सर थाने तक पहुंचती है लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि सिपाहियों की शिकायत मिली थी। लोगों को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed