फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The soldiers blamed the controversy pause

विवाद थामने आए सिपाही का सिर फोड़ा

Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The soldiers blamed the controversy pause
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
घांटी बाजार। विवादित जमीन में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने रात के अंधेरे में ईंट चलाया। एक सिपाही का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भटनी थानाक्षेत्र के रायबारी गांव निवासी महादेव और राजदेव के बीच जमीन को लेकर विवाद है।
विज्ञापन


बुधवार की रात को एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दी। घांटी पुलिस चौकी से दो सिपाही रात में मौके पर पहुंचे। किसी ने सिपाहियों पर भी ईंट चला दिया। सिपाही कृष्णा पाल का सिर फट गया।
विज्ञापन


इसके बाद सिपाही भाग निकले। घायल सिपाही का इलाज भटनी पीएचसी पर हुआ। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में घायल एक पक्ष के राजदेव, राजबहादुर, वीरबहादुर, भीम और दूसरे पक्ष के परमादेव, महादेव का इलाज हुआ। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed