{"_id":"571e52074f1c1bed50a91681","slug":"the-groom-s-father-was-shot-in-tilak","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में दूल्हे के पिता को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक में दूल्हे के पिता को गोली लगी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के अहलादपुर मरकड़ी गांव में रविवार की रात एक तिलक समारोह में फायरिंग के दौरान दूल्हे के पिता को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
गोली दाहिने हाथ और पैर में लगी है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने तिलकोत्सव में फायरिंग करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिए। पुलिस ने फायर करने वाले प्रह्लाद निषाद के खिलाफ आईपीसी की धारा और शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज की। पुलिस असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुट गई है।
गांव के कुबेरनाथ के पुत्र कन्हैया का रात करीब 10 बजे तिलक चढ़ रहा था। समारोह में कुबेर का चचेरा भाई प्रहलाद अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करने लगा। इसी दौरान कुबेर को गोली लग गई। कुबेर के हाथ और पैर में दो गोलियां लगी। वह छटपटाता कर गिर गए। गोली लगते ही तिलक समारोह में खलबली मच गई। आनन -फानन में लोग घायल को लेकर अस्पताल भागे। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार गोली ऑपरेशन कर निकालनी पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एसपी प्रभाकर चौधरी सोमवार को सीधे मरकड़ी गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ किए। उन्होंने फायरिंग करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई का कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लाइसेंस धारक प्रहलाद निषाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में आईपीसी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।