फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the victims of the current student

करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Mon, 22 Aug 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 22 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The death of the victims of the current student
पाननकुंडा गांव में विद्युत तार के चपेट में आने से बालिका के मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब इलाके के पाननकुंडा गांव में हुआ। घर के बाहर गिरे एलटी लाइन की तार की चपेट में आ गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के पाननकुंडा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव कस्बे के एक स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। उसी स्कूल में वीरेन्द्र की वर्षीय बेटी रिंकी यादव कक्षा चार की छात्रा थी।
विज्ञापन


दोपहर को स्कूल से पढ़ाई कर वह घर पहुंची। तीन बजे के करीब वह घर के बाहर आरओ का पानी लेने निकली थी। पहले से गिरे एलटी लाइन रास्ते में गिरा था। बच्ची उसके देख नहीं पाई और करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के लिए उसे बीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि इलाके में पोल और तार जर्जर हैं। हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। खराब तार की सूचना पहले दे दी गई थी।


जबकि जेई राकेश सिंह ने ऐसी घटना से इंकार कर दिया। जबकि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबू मंडेरा गांव में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन घायल हो गया। कसया इलाके के पिपरीकुंडी गांव  निवासी रामधनी प्रसाद बाबू मुंडेरा गांव में करंट ठीक करने गया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed