{"_id":"57000ada4f1c1b1c7ff001f3","slug":"tempo-overturns-child-killed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना के थानाक्षेत्र के मझरतिया के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गई। इससे इसमें सवार आठ वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
कुशीनगर, पटहेरवा के बैजूटोला की रेनू का रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक गांव में मायका है। वह अपनी आठ वर्ष की बेटी पूजा के साथ यहां आई थी। शनिवार को मां-बेटी मायके के पिंटू उर्फ पंकज (23), मिथलेश देवी (45), निशा (22) के साथ टेंपो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। थानाक्षेत्र के मझरतिया के पास आगे से आ रहे एक वाहन ने टेपों में टक्कर मार दी।
इससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। इसके नीचे दबने से पूजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने टेंपो हटाकर लोगों को निकाला। पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है। एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गई। दबकर बच्ची की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।