{"_id":"59134e8f4f1c1bba48850846","slug":"teacher-s-job-is-by-fake-name-and-address","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्जी नाम और पते से कर रहा है शिक्षक की नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी नाम और पते से कर रहा है शिक्षक की नौकरी
देवरिया
Updated Wed, 10 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फर्जी नाम और पते से जिले के रुद्रपुर ब्लॉक में एक व्यक्ति के सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। असली व्यक्ति को जानकारी होने पर उसने बीईओ रुद्रपुर और बीएसए देवरिया से शिकायत की है। दोनों अधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। खलीलाबाद के महाथान गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि उनकी नियुक्ति 10 फरवरी-2009 को नाथनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोरयाघाट में सहायक अध्यापक पद पर हुई।
विभागीय प्रमोशन के बाद वह खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय उर्दहवा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। पंजाब नेशनल बैंक की खलीलाबाद शाखा में उनका खाता है। यह खाता नंबर उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। इनके मोबाइल पर इसी शाखा के दूसरे खाता नंबर के लेन-देन की जानकारी आने लगी। 22 फरवरी को बैंक की शाखा में गए और जानकारी ली तो पता चला कि इसी नाम से किसी अन्य व्यक्ति ने खाता खोलवाया है। शाखा प्रबंधक की ओर से यह भी बताया गया कि वह देवरिया में परिषदीय शिक्षक हैं।
रुद्रपुर के प्राथमिक विद्यालय भिस्वां में वह सहायक अध्यापक पद पर नौकरी कर रहा हैं। अभिषेक का कहना है कि उनके नाम से नौकरी करने वाला व्यक्ति सारे दस्तावेज उन्हीं का लगाया है। केवल हस्ताक्षर अलग है। उन्होंने 27 फरवरी को अपने खाते का लेन-देन बंद करा दिया और रुद्रपुर की बीईओ सीमा पांडेय को जानकारी दी और वाट्सएप के जरिये कुछ कागजात भी उपलब्ध कराए। बीईओ ने उन्हें लिखित शिकायत की सलाह दी। अभिषेक ने सात मई को बीएसए देवरिया से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
खलीलाबाद के अभिषेक ने उनसे फोन पर शिकायत की थी। फोन पर असली और नकली की पहचान कर पाना संभव नहीं है। उनसे लिखित शिकायत करने को कहा गया था। मंगलवार की देर शाम को बीएसए को संबोधित उनका शिकायती पत्र मिला है। बुधवार को छुट्टी थी। बृहस्पतिवार को बीएसए को शिकायती पत्र दिया जाएगा। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीमा पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, रुद्रपुर, देवरिया।
इस तरह का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार यादव, बीएसए, देवरिया।