फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Superintendent of Police Crime Branch team of the breach Deoria

पुलिस अधीक्षक ने भंग की देवरिया क्राइम ब्रांच की टीम

Thu, 02 Mar 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 02 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Superintendent of Police Crime Branch team of the breach Deoria
up police
देवरिया। एसपी मोहम्मद इमरान ने क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम को भंग कर दिया। सर्विलांस से जुड़े लोग भी हटा दिए गए। अधिकारियों का दावा है कि चुनाव में फोर्स की कमी को देखते हुए सीआईयू टीम को भंग किया गया है। बाद में यही सदस्य फिर बहाल हो जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि सर्विलांस टीम में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी प्रभारी के खिलाफ साजिश कर असलहा तस्करों से संपर्क साध लिया था। इसकी वीडियो वायरल हो गई थी।
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। टीम की फजीहत हो, इससे पहले एसओजी को भंग कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम पर आरोप लगे हैं। बीते 10 जुलाई को रामपुर कारखाना के हिरंदापुर में एक टैंकर अल्कोहल शराब पकड़ी गई थी। तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने जब मामले की जांच कराई तो सीआईयू प्रभारी विकास यादव ने शराब के एवज में दस लाख रुपये की रिश्वत ले रखी थी। पुलिस की पड़ताल और वीडियो में इस बात का पर्दाफाश हुआ। रामपुर कारखाना थाना में भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन


प्रभारी सहित पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया गया। नई टीम के बनते ही आरोप का दौर शुरू हो गया। सलमान हत्याकांड में सीआईयू के दो सिपाहियों की एक महिला से लंबी बातचीत भी उजागर हुई थी। कुछ दिन पहले पुलिस टीम ने एक युवक को असलहे के साथ पकड़ा था। जिसकी डिलिंग वायरल हो गई थी, जिससे पूरी टीम भंग कर दी गई। प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि इस बारे में बेहतर जानकारी साहब ही दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों को कहना है कि चुनाव में फोर्स की कमी के कारण टीम को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed