फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP leader rape on two holding furnace

सपा नेता के भट्ठे पर रेप में दो पकड़े

Thu, 29 Dec 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 29 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
SP leader rape on two holding furnace
फाइल फोटो - फोटो : social media
गौरीबाजार। एक सपा नेता के ईंट-भट्ठे पर तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। मामला साढ़े पांच माह पुराना है। घटना के दिन पीड़ित की मां ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसे पीट दिया। एक प्रभावशाली नेता के दबाव से वह चुप हो गई। मामला उस समय बिगड़ गया जब नाबालिग की तबीयत अचानक खराब हुई। डॉक्टर ने उसे पांच माह का गर्भवती बताया।
विज्ञापन


यह बात सुन पिता के होश उड़ गए। गुरुवार को पिता ने गौरीबाजार थाने में तहरीर दी और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। नाबालिग का पिता ईंट-भट्ठे पर काम करता है। घटना उस समय हुई जब किशोरी पिता के लिए भट्ठे पर खाना लेकर गई थी। सूत्रों ने बताया कि मामला उजागर होने के बाद एक सप्ताह पहले आरोपियों को संरक्षण देने वाले सपा नेता ने अपने ईंट-भट्ठे पर पंचायत बुलाई। मुंह काला करने वालों पर बीस-बीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। दो आरोपी गांव में थे, जबकि तीसरा बाहर कमाने गया था।
विज्ञापन


पंचायत में किशोरी पर गर्भपात का दबाव भी बनाया लेकिन डॉक्टर ने इंकार कर दिया। बताया जाता है कि नोटबंदी के कारण आरोपी रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाए। गुरुवार को पीड़ित के पिता ने गौरीबाजार थाने में तहरीर दी। एसपी के अवकाश पर होने के कारण सीओ सिटी अजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी गौरीबाजार पुलिस से मांगी। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। ईंट-भट्ठे पर किशोरी से गैंगरेप की बात कही जा रही है। तहरीर के आधार पर दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed