फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP leader arrested after the ban campaign

पाबंदी के बाद चुनाव प्रचार में सपा नेता को पकड़ा

Fri, 03 Mar 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 03 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested after the ban campaign
भटनी थाने में पुलिस हिरासत में सपा नेता मनीष सिंह और इनसे मिलने पहुंचे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
भटनी (देवरिया)। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता मनीष सिंह को भटनी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस के तेवर देख समर्थक भाग खड़े हुए। सपा प्रवक्ता को छुड़ाने के लिए कई कॉल भी आए लेकिन पुलिस अपने रुख पर कायम रही।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सपा नेता गुटबाजी के शिकार हो गए हैं। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी सपा प्रवक्ता मनीष सिंह लक्ष्मीपुर गांव के पास सपा प्रत्याशी गजाला लारी के पक्ष में बाइक जुलूस निकाल रहे थे। नेता ताकत का अहसास कराएं इससे पहले पुलिस पहुंच गई। सुबह 11 बजे के करीब भटनी पुलिस मनीष सिंह को मठिया मंदिर के पास से हिरासत में ले लिया। सपा प्रवक्ता ने विरोध किया तो इंस्पेक्टर से विवाद हो गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने सपा नेता के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे। नोकझोंक के बाद दोनों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


यह नजारा देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। डीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने मनीष को हिरासत में ले लिया। मनीष को लॉकअप में बैठाए जाने की सूचना पर समर्थक और पार्टी के नेता थाने में पहुंच गए। भीड़ को देख पुलिस रौब में आ गई। तो समर्थक मौके की नजाकत देखकर खिसक गए। मनीष सिंह के साथ तीन अन्य लोग भी लॉकअप में बैठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिंह ने कहा कि मठिया मंदिर पर पूजा करने जा रहा था। कुछ लोग साथ में थे, एसओ पहुंचे और अपशब्द बोलते हुए धक्का देने लगे। विरोध करने पर बदसलूूकी की। भटनी इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने कहा कि लक्ष्मीपुर चौराहे से मनीष सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकल रही थी। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। डीएम के निर्देश पर सपा नेता को हिरासत में लिया गया है। सपा नेता ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। विवाद की बात गलत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed