फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Soldier killed in road accident

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed in road accident
‌‌‌‌ि‌िससि - फोटो : अमर उजाला
खुखुन्दू के   ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइस सवार सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सिपाही का चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना मुसैला मगहरा मार्ग पर भलुअनी दूबे गांव के समीप बुधवार की सुबह छह बजे हुई।
मृतक सिपाही की गोंडा एसपी कार्यालय में तैनाती थी। वह देवरिया अपने एक दोस्त के यहां भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।
मईल थाना के कसिली गांव के सुधीर मिश्र उर्फ मोनू (27) वर्ष पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में गोंडा एसपी कार्यालय में तैनात थे। उसकी बीते 20 अप्रैल को शादी हुई थी।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले उनके दोस्त दीपू सिंह भी उसके साथ ही कार्यरत हैं। बुधवार को देवरिया में दीपू सिंह के यहां भूमि पूजन का कार्यक्रम था। जिसमें शिरकत करने को सुधीर मिश्र अपने चचेरे भाई राकेश सिंह (23) के साथ बाइक से निकले। दूसरे बाइक पर उनका मित्र दीपू एक अन्य युवक के साथ था। रास्ते में दीपू किसी काम के लिए रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर और राकेश की मुसैला मगहरा मार्ग पर भलुअनी दूबे गांव के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सुधीर की मौत हो गई। राकेश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे दूसरे बाइक पर सवार गांव के दोनों युवकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा तो भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed