{"_id":"57cb06274f1c1b8f292cb659","slug":"shots-fired-at-the-masked-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों का छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों का छात्र पर जानलेवा हमला
देवरिया
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। जूनियर हाईस्कूूल के पास किराए का कमरा में रह रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर शुक्रवार की रात नकाबपोशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
छात्र का मृत समझ कर हमलावर भाग निकले। स्थानीय निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपालगंज जिले (बिहार) के मकसूदपुर के शुभम तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में 11वीं कक्षा का छात्र है।
उसके गांव के एक व्यक्ति यहां इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। तीन दिन पूर्व वह यहां रहने आया है। शुक्रवार की रात आठ बजे लिपिक सब्जी खरीदने के लिए चले गए। इसी दौरान छह से अधिक की संख्या में नकाबपोश युवक पहुंचे और शुभम तिवारी के मुंह पर गमछा फेंक दिया।
अभी वह कुछ समझ पाता कि युवक रुपये की मांग करते हुए हॉकी और डंडा से मारने लगे। शुभम को मृत समझ कर भाग गए। सब्जी खरीदकर जब लिपिक पहुंचे तो यह स्थिति देखा।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। एसओ नीतिश श्रीवास्तव का कहना है कि मामला गंभीर है। छात्र का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।