फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shopkeeper suicide

गृहकलह से तंग दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 29 May 2016 12:45 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper suicide
आत्महत्या
पड़री बाजार। आर्थिक तंगी से परेशान पान दुकानदार ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की रात वह घर पर अकेला था। सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। 
पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर गई तो दुकानदार का शव फंदे से लटकता मिला।  खुखुंदू के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी रिंकू सिंह (36) पड़री बाजार में पान की दुकान चलाता था। आर्थिक तंगी के कारण रिंकू कई महीने से तनाव में रहता था। शुक्रवार को सुबह उसकी पत्नी गुड्डी से पैसे को लेकर विवाद हुआ। पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके औराचौरी चली गई।  घर पर अकेला रिंकू सिंह था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो अगल बगल के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।इस सूचना पर मौके पर पु‌ि 
लोगों की मौजूदगी में पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में उसका शव छत की कुंडी में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। उसके शरीर के नीचे का हिस्सा जमीन पर था। पुलिस का कहना है कि परिस्थितियों को देखते हुए फांसी लगाकर जान देने का मामला प्रतीत होता है। 
विज्ञापन

प्लास्टिक की रस्सी से गला कसा है। शरीर का वजन अधिक होने से शरीर का आधा हिस्सा जमीन पर आ गया है। एसओ नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed