फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shop theft of millions from sculptor

मूर्तिकार की दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Shop theft of millions from sculptor
भीखमपुर रोड स्थित कारीगर के घर में सेंधमारी व जेनरेटर का मोटर चोरी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मूर्तिकार की दुकान में सेंधमारी कर चोर ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना उस समय हुई जब मूर्तिकार परिवार के साथ पश्चिम बंगाल अपने गांव गया था। दुकान में ताला लगा था।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीखमपुर रोड पर कृष्णा मूर्ति सेंटर है। पश्चिम बंगाल के कलाकार मूर्तियों को बनाते हैं। कोलकाता, गंगासागर क्षेत्र के संतराज दास अधिकारी देखरेख करते हैं।
विज्ञापन


सीजन ऑफ होने के कारण मूर्ति सेंटर पर काम कम हो गया था। कुछ दिन के लिए संतराज दास अधिकारी गांव गंगासागर चले गए थे। इसी बीच मूर्ति सेंटर में सेंधमारी कर जेनेरेटर, मूर्ति बनाने वाली मशीन, प्रतिमा में लगने वाले अंग-वस्त्र, आभूषण, पेंट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। आसपास के लोगों ने चोरी की सूचना संतराज को दी। वह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भीखमपुर रोड पर किराए का कटरा लिया था। परिवार के साथ कटरे में रहता हूं। सेंधमारी कर चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। मूर्तिकार ने सदर कोतवाली में चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed