फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School teachers entered beaten

स्कूल में घुसकर अध्यापकों को पीटा

Mon, 22 Aug 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 22 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
School teachers entered beaten
crime - फोटो : demo pic
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरया में सोमवार को गांव के कुछ लोग घुस कर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को पीटने लगे और अभिलेख फाड़ डाले। प्रधानाध्यापक ने थाने जाकर घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट व अभिलेख फाड़ने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिए गए तहरीर में प्रधानाध्यापक राममूरत यादव ने कहा है कि सुबह साढ़े आठ बजे ग्राम सरया के बलवंत सिंह और मुकेश सिंह कुछ लोगों के साथ विद्यालय में घुस कर उन्हें तथा सहायक अध्यापकों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्हें और सहायक अध्यापकों को पीटने लगे। कमरे में घुसकर रखे गये अभिलेख को फाड़ने लगे।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आंगनबाड़ी सहायिका और गांव के कुछ लोग आकर बीचबचाव किये। थानाध्यक्ष एके ओझा ने बताया है कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, अतुल सिंह, राजेश शर्मा, रमेश यादव, सुधीर सिंह, घनश्याम यादव आदि ने घटना की निंदा करते हुये अभियुक्तों के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed