{"_id":"57b0b0494f1c1b4e446eb1c8","slug":"rudrapur-in-madanpur-liquor-stores-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर, मदनपुर में शराब की दुकानों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर, मदनपुर में शराब की दुकानों पर छापा
deoria
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी और पुलिस टीम ने रविवार को रुद्रपुर और मदनपुर में ओवररेटिंग की शिकायत पर देशी और अंग्रेजी शराबों की दुकानों की जांच की। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम डॉ. राजेश कुमार और सीओ डॉ अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मदनपुर में देशी शराब का सेल्स मैन टीम के पहुंचने पर दुकान छोड़ कर गायब हो गया। इस पर यहां ताला लगा दिया गया।
रुद्रपुर बस स्टेशन स्थित मॉडल शॉप की जांच के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान बंद होने के बाद देर रात तक पीछे से शराब बेची जाती है। इससे अक्सर यहां बवाल होता है। दुकान का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। जांच के बाद मॉडल शाप के सेल्स मैन को पुलिस हिरासत में लेकर दुकान पर पुलिस ने ताला लगा दिया।
एसडीएम डॉ राजेश कुमार ने कहा कि शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इन दुकानों पर नकली शराब बेचने की भी शिकायत मिली है। शराब के दुकानों की गहनता से जांच कर खामियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।