फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur in baitalpur road accident, two killed

रुद्रपुर, बैतालपुर में सड़क हादसे, दो लोगों की मौत

Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur in baitalpur road accident, two killed
मौत
देवरिया में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार को रुद्रपुर और गौरीबाजार इलाके में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि रामपुर कारखाना और रजला के पास हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बलुआ गांव निवासी मैनेजर मंगलवार की दोपहर किसी काम से बैतालपुर गए थे। सड़क पार करने के दौरान अनुबंधित बस की चपेट में आ गए।  मौके पर ही मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सूचना घरवाले को दी। वहीं रुद्रपुर मेदनापुर निवासी रंगलाल गांव के बाहर गाय चरा रहे थे। इसी बीच क्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान रंगलाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जबकि रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शहबाजपुर चौराहे के समीप बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। इलाके के बसंतपुर निवासी योगेन्द्र सिंह रविवार को साइकिल से रिश्तेदारी पिपरा चंद्रभान गए थे। घर लौटते समय बाइक की ठोकर से वह घायल हो गए। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के रजला अमेठी निवासी विद्यावती देवी किसी काम से चौराहे पर आई थी। बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी  पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed