फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Referring to the commotion in the hospital

रेफर करने को लेकर अस्पताल में बवाल

Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

इमरजेंसी से मरीज को रेफर करने के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एस के मिश्रा के साथ दुव्यहार गया और कागज फाड़ दिया पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

रुद्रपुर वार्ड नंबर 7 सिवाड़ा टोला निवासी रत्ना देवी पत्नी कपिल देव गुप्ता की तबीयत मंगलवार की शाम अचानक खराब हो गई।  घर वाले उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे के करीब इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर डॉक्टर एस के मिश्रा ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि हार्ट अटैक होने के कारण मरीज की तबीयत खराब है। 


पुणे गोरखपुर रेफर किया जा रहा है । रेफर किए जाने से रत्ना देवी के घरवाले नाराज हो गए और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगे।  मामला हाथापाई तक उतर गया मौके पर मौजूद कागज तक लोगों ने फाड़ दिया 



इमरजेंसी में भगदड़ मच गई विवाद के बाद कर्मचारी और डॉक्टर एकत्र हो गए और इमरजेंसी में हड़ताल कर दिया।  जिससे 3 घंटे इमरजेंसी कार्य बाधित रहा।


विवाद का उल्लेख एस के मिश्रा ने पुलिस रजिस्टर में कर दिया।  सूचना के बाद शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे दो लोगों को हिरासत में ले लिया।


कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि विवाद करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है । उनसे पूछताछ की जा रही है। डॉ एस के मिश्रा ने बताया कि मरीज को गोरखपुर रेफर किया गया था।


घरवालों ने हंगामा किया और कागजात फाड़ दिए।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । आगे की कार्यवाही पुलिस को करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed