फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid on pathology center

सीएचसी के सामने चल रहा था अवैध पैथालॉजी केंद्र

Sun, 07 Apr 2019 11:22 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
raid on pathology center
Pathology
देवरिया। लार और भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को छापा मारा। छह पैथालॉजी सेंटरों पर अनियमितताएं मिलीं। चार का रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। संचालकों के खिलाफ विभाग केस दर्ज कराएगा। 
विज्ञापन

खून की जांच के नाम पर मरीजों से मनमानी वसूली करने वाले पैथालॉजी संचालकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की खैर नहीं है। अवैध तरीके से संचालित हो रहे पैथालॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम लार सीएचसी के सामने स्टार पैथालॉजी पर पहुंची। टीम को देखकर अन्य पैथालॉजी संचालकों में खलबली मच गई। पैथालॉजी का रजिस्ट्रेशन नहीं था। संचालक ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके अलावा जेके डिजिटल एक्सरे, एसआर डायग्नोस्टिक सेंटर और गौरव पैथालॉजी पर टीम पहुंची। इनका रजिस्ट्रेशन नहीं था। भागलपुर पहुंची टीम ने गंगा पैथालॉजी और स्टार पैथालॉजी सेंटरों पर छापा मारा। इनका रजिस्ट्रेशन था। लेकिन कचरा निस्तारण के लिए कोई इंतजाम नहीं था और जिस डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन था। उसका पता नहीं था, दूसरा कोई जांच कर रहा था। टीम के छापे से अवैध पैथालॉजी संचालकों में खलबली मच गई। टीम में सरोज तिवारी, अरुण शाही, एमपी तिवारी शामिल रहे। एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने बताया कि पैथालॉजी सेंटरों पर कई खामियां मिलीं। रजिस्ट्रेशन तक नहीं था। संचालकों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed