शक के आधार पर पांच दिन से पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस अठारह दिन बाद भी किसी ठोस मुकाम पर नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में पांच दिनों से एक शख्स को हिरासत में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिरासत में लिए गए शख्स से अभी तक पुलिस को कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जो घटना के खुलासे में मददगार साबित हो। पुलिस की शक की सूई नटों पर घूम रही है।
कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव निवासी व्यवसायी मोहम्मद हाजी शाहजहां के घर डकैतों ने धावा बोलकर 25 हजार रुपये नगदी समेत लाखों का जेवरात लूट ले गए।
विरोध करने पर डकैतों ने मायके में आई जुबाना का मारकर सिर फोड़ दिया और पांच वर्ष की करिश्मा का हाथ तोड़ दिया था। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई किया था।
कोतवाली पुलिस इस मामले में हल्के में लेते हुए चोरी व मारपीट का केस दर्ज कर लिया। दूसरे दिन जब एएसपी एनके सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात किया तो एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को डकैती की धारा में तरमीम किया।
डकैती के मामले में अभी तक कोतवाली पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इसी गांव में निवास करने वाले एक नट को पुलिस ने पांच दिनों से पूछताछ के लिए कोतवाली में रखी है।
इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि शक के आधार पर युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।