फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Project officer's car falls into gorge

खाई में गिरी परियोजना अधिकारी की गाड़ी

Sat, 03 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 03 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Project officer's car falls into gorge
रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हड़ही पुल के समीप खाई में गिरा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। घने कोहरे में स्वास्थ्य विभाग के परियोजना अधिकारी की गाड़ी खाई में गिर गई। वह परिवार लेकर एक तिलक समारोह से घर को लौट रहे थे। घटना रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हड़ही पुल के समीप हुआ। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


कुशीनगर के कुबेरस्थान थाने के सहजवलिया गांव के रहने वाले संजीव सिंह गोरखपुर में एनआरएचएम में परियोजना अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार लेकर गोरखपुर में रहते हैं। शुक्रवार की शाम वह क्षेत्र के पिड़रा गांव में मामा हरिश्चंद सिंह के बेटे के तिलक में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने वाहन से गोरखपुर को जाने लगे। घने कोहरे के कारण रास्ते से भटक गए। वह गाड़ी लेकर करीब दस फिट नीचे खाई में जा गिरे। गाड़ी में सवार पत्नी सुमन सिंह और दो बच्चे दिव्यांश और सृष्टि को चोट आईं। घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हुआ। शनिवार की सुबह लोगों ने गाड़ी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed