फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Private bus drivers strove

प्राइवेट बस चालकों में मारपीट

Tue, 19 Jul 2016 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 19 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
 Private bus drivers strove
- फोटो : amar ujala
देवरिया। सवारी भरने को लेकर बस अड्डे पर मारपीट करने वाले प्राइवेट चालक अब आपस में मारपीट पर उतारू हैं। सवारी भरने को लेकर पोस्टमार्टम चौराहे पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



थोड़ी दूरी पी पर खड़ी पुलिस बीच बचाव करने नहीं पहुंची। बस स्टैंड पर मारपीट, जाम की समस्या को देखते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने प्राइवेट बस चालकों को स्टैंड से सवारी भरने का आदेश दिया। लेकिन स्थायी स्टैंड नहीं होने के कारणा ट्रैफिक पुलिस कचहरी पोस्टमार्टम चौराहे पर प्राइवेट बसों को खड़ा कराती है। मंगलवार को प्राइवेट बस चालक गाड़ी खड़ी कर सवारी भर रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान कुछ के बीच कहासुनी हो गई। एक बस चालक गाड़ी बीच सड़क में खड़ी कर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान रुद्रपुर के रामचक निवासी अनीस सोनकर घायल हो गया। करीब अंधे घंटे तक विवाद होता रहा। लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। कुछ लोगों के विरोध करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



चर्चा है कि बैतालपुर इलाके के रहने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति की कई बस चलती है। नंबर को लेकर आए दिन विवाद होता है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि विवाद की सूचना आई थी। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed