{"_id":"6b04ab50b578539a0f066a14","slug":"car-hits-bike-youth-dies-hathras-news-c-56-1-hts1004-157549-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 24 Nov 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 46 वर्षीय सोवरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातुरा खुर्द के सामने हुआ। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इगलास के गांव लालगढ़ी निवासी सोवरन सिंह मजदूरी करते थे। रविवार रात वह अपनी पत्नी को लेने के लिए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इस दौरान मथुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोवरन सिंह सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और बुरी तरह कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग भी पहुंच गए। सोवरन सिंह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद