फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal and his brother shot dead

प्रधानाचार्य और उनके भाई की गोली मारकर हत्या

Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और उनके भाई की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक बलिया जिले के निवासी थे। पुलिस कॉलेज और घरेलू विवाद दोनों को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से प्रधानाचार्य की लाइसेंसी रिवाल्वर और उनके भाई की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। 

एसपी ने परिवारवालों से दुश्मनी की वजह के बारे में जानकारी जुटाई।

बलिया, फेफना के खलीलपुर गांव निवासी रामजीत सिंह स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठ लार में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे।

 बृहस्पतिवार की दोपहर रामजीत अपने बड़े भाई रिटायर फौजी विजय बहादुर के साथ बाइक से कॉलेज आए। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे वह भाई को पीछे बिठाकर बाइक से घर के लिए निकले। 

जब वे लार के रेवली रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 गोली लगने से प्रधानाचार्य और उनके भाई जमीन पर गिर पड़े। दोनों की मौत से आश्वस्त होकर बदमाश भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। 

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के चार खोखे और दो कारतूस बरामद किए। एसपी पंकज कुमार, एएसपी एनके सिंह और सीओ नीतिन कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed