फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Postnatal neonatal death

प्रसव के बाद नवजात की मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 03 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Postnatal neonatal death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। पीएचसी में सुरक्षित प्रसव के दावे कभी कभी झूठे साबित हो रहे हैं। बालरोग विशेषज्ञ के नहीं होने से जन्म के बाद बच्चों की मौत हो जा रही है। पीएचसी पर सोमवार को प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बेलपार निवासी कन्हैया चौहान की पत्नी शांति देवी को रविवार की रात प्रसव शुरू हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर पीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। सोमवार सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पीएचसी पर मौजूद चिकित्सक ने इलाज किया लेकिन दशा में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चे की जिंदगी बचाने को परिवारवाले चिंतित हो उठे। परिवारवाले उसे लेकर बालरोग विशेषज्ञ के पास जा रहे थे। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवारवालों का कहना था कि यदि अस्पताल में बच्चे के समुचित इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते बच्चे की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि परिवारवाले मना करने के बाद भी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed