फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Poilteknik student stabbed, seriously

पॉिलटेक्निक के छात्र पर चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 02 Mar 2017 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 02 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Poilteknik student stabbed, seriously
knife
देवरिया (ब्यूरो)। पॉिलटेक्निक अंतिम वर्ष के छात्र पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना गुरुवार शाम की है। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रंजिश के अलावा पुलिस अन्य बिदुओं पर पड़ताल कर रही है। गोरखपुर के भौव्वापार, पिछौरान निवासी 22 वर्षीय अवनीश शेखर पुत्र मुरलीधर पॉिलटेक्निक अंतिम वर्ष का छात्र है। वह भुलौजी मोहल्ले में रहता है। गुरुवार की शाम पांच बजे के अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर तत्काल भुलौजी पहुंचे और छानबीन शुरू की। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चाकू पेट में लगा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि चाकू लगने की सूचना पर फोर्स गई थी। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस उससे बात नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में आपसी गुटबाजी और रंजिश की बात सामने आई है। घायल युवक बदमाशों को पहचान रहा है। पुलिस मेडिकल कॉलेज जाकर घटना के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed