{"_id":"584846244f1c1be35944970f","slug":"pnb-fenkin-the-bricks-put-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी पर फेंकीं ईंटें, जाम लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी पर फेंकीं ईंटें, जाम लगाया
देवरिया
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पथरदेवा पंजाब नेशनल बैंक से कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। कैश क्राइसिस से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। पथरदेवा ब्लॉक की करीब सभी बैंक शाखाओं में बुधवार को कैश का संकट देखने को मिला। कड़ाके की ठंड में पीएनबी पर भोर से लाइन में लगीं महिलाओं ने कैश नहीं होने की बात सुनकर भड़क गईं। बघौचघाट-पथरदेवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
महिलाओं ने पीएनबी पर ईंट-पत्थर भी चलाए। इससे अफरातफरी मच गई। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि पीएनबी के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। आम उपभोक्ताओं को बैंक के भीतर नहीं जाने दिया जाता है। पासबुक लेकर गेट पर भुगतान किया जाता है जबकि पहुंच वालों को बैंक के भीतर बुलाकर रकम दी जा रही है। मंगलवार को अवकाश के बाद बुधवार को बैंक खुले तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएनबी की शाखा पर भोर तीन बजे से ही लोग लाइन में लगे थे। बैंक खुलने पर बताया गया कि कैश आज भी नहीं आया है।
यह सुनते ही महिलाएं भड़क गईं। हंगामा करने लगीं। बघौचघाट-पथरदेवा मार्ग पर दिन में 11 बजे जाम लगा दिया। यह जाम एक बजे तक चला। बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी कंधे से कंधा मिलाया। उन्होंने भी जाम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उधर, कल तक एसबीआई पर ग्राहकों की दो लाइन लगती थी लेकिन बुधवार को चार हो गई।
विज्ञापन
भोर से ही लाइन में लगे लोगों ठंड से कांप रहे थे। बैंक में धीमी गति से हो रहे भुगतान से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामा करने लगे। धक्का-मुक्की भी हुई। क्षेत्र के ग्रामीण बैंकों में सबसे दयनीय स्थिति है। यह बैंक नोट बंदी के दिन से ही कैश संकट से जूझ रहे हैं। पूर्वांचल बैंक का भी यही हाल है।