{"_id":"573f5c5a4f1c1b9857ac82f9","slug":"patharao-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में पथराव
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पथराव में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू, रास्ते की जमीन को लेकर चल रही पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से लाठीडंडा और पथराव में दस लोग घायल हो गए। विवाद के बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने भागकर जान बचाई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के नरौलीखेम गांव निवासी बब्बन और भभूति के बीच रास्ते को लेकर बवाल चल रहा है। बब्बन यादव पक्ष के लोग पुलिस की मौजूदगी में पंचायत कराने के पक्ष में थे लेकिन दूसरे गोल के लोग राजी नहीं हुए। शुक्रवार को दोनों तरफ के लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत की कार्रवाई धीरे -धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। पंचायत कर रहे लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले पत्थर चलना शुरू हो गया।
लाठीडंडा और पथराव होने से एक पक्ष से भभूति, बदन यादव, शारदा देवी, वीरेन्द्र और सुरेश घायल हो गए।
दूसरी तरफ से बब्बन, संजय, रजली देवी, अंजू देवी और मदन यादव घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। विवाद में दस से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। बब्बन यादव की तरफ के लोग अधिक घायल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नितीश ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।